1) सचिन तेंदुलकर(भारत)
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहां जाता है। क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्तर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए है,जिनको तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। सचिन ने अब-तक एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट(ODI) के 463 मुकाबलों में 49 शतक और 96 अर्धशतक के साथ 18426 रन बनाए हैं। वही टेस्ट मुकाबलों में 200 मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15921 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय किकेट में सिर्फ एक ही बार T20 का मैच खेला उसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे।जिसके साथ ही सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं। उनके नाम कुल 100 शतक और 164 अर्धशतक हैं। तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर टेस्ट में 488 और ओडीआई में नाबाद 200* रन है। जिसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने अब-तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं।
2) कुमार संगकारा(श्रीलंका)
श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने अब तक 134 टेस्ट मैचों में 38 शतक और 52 अर्धशतकों के साथ 12400 रन बनाए हैं। तथा एकदिवसीय क्रिकेट में 14234 रन बनाए हैं। जिसमें 25 शतक और 93 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अब तक 56 T20 मैच खेले हैं। जिसमें 1382 रन बनाए हैं। साथ ही 8 अर्धशतक भी बनाए हैं। उनका टेस्ट, वनडे और T20 का उच्चतम स्कोर क्रमशः 319, 169 और 78*रन नाबाद है। उन्होंने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 63 शतक और 151 अर्धशतक के साथ 28016 रन बनाए हैं।
3) रिकी पोंटिंग(ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान रिकी पोंटिंग न केवल एक बेहतर कप्तान थे, बल्कि एक बेहतर बल्लेबाज भी थे। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार पदर्शन दिखाया है। उन्होंने अब तक 168 टेस्ट मैचों में 13378 रन बनाए हैं जिसमें 40 शतक और 62 अर्धशतक शामिल है। साथ ही उनका बेस्ट स्कोर 257 रन है।इसके साथ ही उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय(ODI) क्रिकेट के 375 मुकाबलों में 30 शतक और 82 अर्धशतक की मदद से 13704 रन बनाए हैं। तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर 164 रन है। उन्होंने मात्र 17 T20 मुकाबलों में 401 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। और सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 98* रन है। पोंटिंग ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 560 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 27483 रन बनाए हैं। जिसमें 71 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है।
4) विराट कोहली(भारत)
भारत के सबसे प्रभावी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं। जो बड़े-बड़े बल्लेबाज भी नहीं बना पाए । उनके द्वारा खेले गए 123 टेस्ट मैचों में 9023 रन है। जिसमें 30 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254* रन हैं। साथ ही वनडे (ODI) में खेले गए 302 मुकाबलों में उनके नाम 14181 रन है। जिसमें 51 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 183 रन है। विराट इकलौते बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं। उन्होंने आब-तक 125 T20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 4188 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122* रन है ।उनके द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले मे कुल बनाए गए रन 27599 हैं। जिसमें 82 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है।जो और ज्यादा हो सकता है, क्योंकि उन्होंने अब तक संन्यास नहीं लिया है।
5) जैक कैलिस
(दक्षिण-अफ्रीका)
दक्षिण-अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर के 166 मुकाबलों में 13289 रन बनाए हैं। जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उनके द्वारा खेले गए 328 वनडे मुकाबले में 11579 रन है। जिसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 25 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें कुल 17 अर्धशतक के साथ 666 रन बनाए हैं।उनका टेस्ट, वनडे और T20 में बेस्ट स्कोर क्रमशः 224,139 और नाबाद 73* रन है। उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उनके नाम अब-तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 577 विकेट है। जो उनको विश्व के महान ऑलराउंडर में से एक बनाता है।