Pages

Racing

Labels

Comments

Facebook

top cricket men's team जिन्होंने सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं।

1.आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC cricket World Cup) इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1975 को इंग्लैंड में शुरू हुआ था। यह फॉर्मेट 50 ओवर का होता ह...

यह ब्लॉग खोजें

Ad Home

Follow Us

Random Posts

Sponsor

Recent Posts

Header Ads

Popular Posts

Tennis

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

top cricket men's team जिन्होंने सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं।


1.आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC cricket World Cup)
इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1975 को इंग्लैंड में शुरू हुआ था। यह फॉर्मेट 50 ओवर का होता है। और हर 4 सालों में एक बार होता है। इस टूर्नामेंट के कुल अब तक (2023 तक)13 संस्करण हो चुके हैं। और फाइनल जीतने वाली कुल 6 टीमें  है।
2.आईसीसी T20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup)
इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2007 को दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ था। यह फॉर्मेट  20 ओवर का होता है और यह टुर्र्नामेंट हर 2 साल में कराया जाता हैं इस टूर्नामेंट के अब तक कुल 9 संस्करण हो चुके हैं और फाइनल को जीतने वाली कुल 7 टीमें है।
3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC champions trophy).
इस टूर्नामेंट को "मिनी वर्ल्ड कप" भी कहा जाता है। यह 50 ओवर का फॉर्मेट होता है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1998 को बांग्लादेश में हुआ था। यह टूर्नामेंट लगभग हर 4 सालों में एक बार होता है। इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 8 संस्करण हो चुके हैं। एवं फाइनल जीतने वाली 6 टीमें है। साथ ही इस टूर्नामेंट को शीर्ष के 8 टीमों के बीच खेला जाता है।
4. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(ICC world test championship).
यह टूर्नामेंट एक लीग मैच की तरह होता है जिसमें सभी टेस्ट खेलने वाली टीमें 2 साल तक अंक अर्जित करती है। और शीर्ष में रहने वाले 2 टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलती है। यह टेस्ट मैच 5 दिनों तक चलता है।
इन आईसीसी मुकाबलों को अब तक कई टीमों ने जीता है। आईए जानते हैं। की किस टीम ने कितने आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
1.ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल सबसे ज्यादा 6 बार(1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल जीता है। इसके साथ ही 1 बार आईसीसी T20 वर्ल्ड कप(2021) का फाइनल,1 बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(2023) का फाइनल और 2 बार आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (2006, 2009) का फाइनल जीता है।

2. भारत 
भारत ने अब तक कुल 2 बार आईसीसी किकेट वर्ल्ड कप (1983, 2011) का फाइनल, 2 बार आईसीसी T20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) का फाइनल और 3 बार आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (2002, 2013, 2025) का फाइनल जीता है।

3. वेस्टइंडीज 
वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक कुल 2 बार आईसीसी वर्ल्ड  कप(1975, 1979) का फाइनल जीता है। 2 बार आईसीसी T20 वर्ल्ड कप (2012 2016) का फाइनल जीता है। और 1 बार आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (2004) का फाइनल जीता है।

4. इंग्लैंड 
इंग्लैंड की टीम ने अब तक 1 बार आईसीसी  क्रिकेट वर्ल्ड कप  (2019)का फाइनल जीता है 2 बार आईसीसी T20 वर्ल्ड कप  (2010, 2022) का फाइनल जीता है।

5. पाकिस्तान 
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने अब तक 1 बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (1992) का फाइनल जीता है 1 बार T20 वर्ल्ड कप (2009) का फाइनल जीता है। और 1 बार चैंपियन ट्रॉफी (2017) का फाइनल जीता है।

6. श्रीलंका 
श्रीलंका की टीम ने अब तक 1 बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (1996) का फाइनल जीता है 1 बार T20 वर्ल्ड कप (2014) का फाइनल जीता है और 1 बार चैंपियन ट्रॉफी (2002) का फाइनल जीता है।

7. न्यूजीलैंड   
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम ने अब तक 1 बार आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (2000) का फाइनल जीता है। और 1 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2021) का फाइनल जीता है।

8. दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अब तक 1 बार आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी (1998) का फाइनल जीता है। और 1 बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(2025) का फाइनल जीता है।


सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

क्रिकेट इतिहास के 10 सबसे बेहतरीन कप्तान।

1. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक कप्तान है। उन्होंने अब तक अपनी टीम को कुल चार आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
1. ICC cricket World Cup 2003.
2. ICC cricket World Cup 2007.
3. ICC champion trophy 2006.
4. ICC champion trophy 2009.
यह दुनिया के इकलौते कप्तान है। जिन्होंने अपनी टीम को चार आईसीसी ट्रॉफी में दिलाई है।
अंतरराष्ट्रीय करियर ।
1.TEST— रिकी पोंटिंग ने अब तक 168 टेस्ट मुकाबलों में 13378 रन बनाए हैं। जिसमें 41 शतक और 62 अर्धशतक शामिल है।
2.ODI— रिकी पोंटिंग ने अब तक 375 ODI मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 30 शतक और 82 अर्धशतक की मदद से 13704 रन बनाए हैं।
3.T20— रिकी पोंटिंग ने मात्र 17 T20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 401 रन बनाए हैं।
इस तरह रिकी पोंटिंग ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 560 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 71 शतक और 146 अर्धशतक की मदद से कुल 27483 रन बनाए हैं।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST— रिकी पोंटिंग ने अब तक 77 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी की है।जिसमें टीम ने 48 मैच जीते और 16 मैच हारे हैं। बाकी 13 मैच ड्रॉ हो गए।
ODI— इन्होंने अब तक 230 वनडे(ODI) क्रिकेट में कप्तानी की है। जिसमें 164 मुकाबले में जीत और 50 मुकाबले में हार का सामना हुआ है। 12 मुकाबले बे नतीजे रहे और 2 मुकबले ड्रॉ हो गए।
T20— रिकी पोंटिंग ने अब तक 17 T20 मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 7 मुकाबले में जीत और 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
2. महेंद्र सिंह धोनी(भारत)।
भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
1. ICC T20 World Cup 2007. 
2. ICC cricket World Cup 2011. 
3. ICC champion trophy 2013. 
अंतरराष्ट्रीय करियर।
TEST— महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट करियर मे 90 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक की मदद से 4876 रन बनाए हैं। 
ODI— धोनी ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 350 से भी ज्यादा वनडे(ODI) क्रिकेट खेले हैं। जिसमें उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से कुल 10773 बनाए हैं।
T20— धोनी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर में 98 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बनाए हैं। 
इस तरह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 538 मुकाबले खेलकर 17266 रन बनाए हैं। जिसमें 16 शतक और 108 अर्थशतक शामिल है।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST— धोनी ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 27 मैचों में जीत और 18 मैच में हर का सामना करना पड़ा है। बाकी के 15 मुकाबले ड्रॉ हो गए।
 ODI— धोनी ने अब तक 200 ओडीआई (ODI) मैच में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 110 मुकाबले में जीत और 74 मुकाबले में हर का सामना करना पड़ा है। साथ ही 16 मुकाबले ड्रॉ हो गए।
T20— 72 T20 मुकाबले में कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम को 28 मैचों में हार और 41 मैचों में जीत दिलाई।
और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे।
3. क्लाइव लॉयड(वेस्टइंडीज)।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक कप्तान है। उन्होंने अब तक अपनी टीम को दो आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में जीत दिलाई है।क्लाइव लॉयड ने वेस्ट इंडीज के लिए कप्तानी करते हुए टीम को लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी में टीम को जीत दिलाई।
1. ICC cricket World Cup 1975. 
2. ICC cricket World Cup 1979. 
अंतरराष्ट्रीय करियर। 
TEST— क्लाइव लॉयड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में  110 टेस्ट मैचों में 19 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 7515 रन बनाए हैं।
ODI— क्लाइव लॉयड ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर के 87 ODI मैचों में 1977 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। 
इस तरह क्लाइव लॉयड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 9492 रन बनाए। जिसमें 20 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है। 
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST—क्लाइव लॉयड ने अब तक 74 टेस्ट मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें 36 मुकाबले में टीम को जीत हासिल हुई है। 12 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। और 26 मुकाबला ड्रॉ हुए हैं।
ODI— क्लाइव लॉयड द्वारा 84 ODI मुकाबले में कप्तानी की गई थी। जिसमें टीम को 64 मुकाबले में जीत और18 मुकाबलों में हार सामना करना पड़ा। साथ ही 2 मुकाबले बे नतीजे रहे।
4. रोहित शर्मा(भरत)।
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक दो आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
1. ICC T20 World Cup 2024. 
2. ICC champion trophy 2025.
अंतरराष्ट्रीय करियर। 
TEST—रोहित शर्मा ने अब तक 59 टेस्ट मैचों मे 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक और 18 अर्वधशतक शामिल है।
ODI—262 वनडे (ODI) मुकाबलमेे में रोहित शर्मा ने 10700 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 31 शतक और 55 अर्धशतक शामिल है।
T20—रोहित शर्मा ने अब तक 159 T20 मुकाबलों में 4200 रन बनाए है। जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल है रोहित शर्मा T20 मुकाबले में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी मे से एक खिलाड़ी है।
इस तरह रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 480 मुकाबलों में 18900 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 48 शतक और 105 अर्धशतक शामिल है।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST— रोहित शर्मा ने अब तक 17 टेस्ट मैच में कप्तानी की है। जिसमें 10 मुकाबले में टीम को जीत हासिल हुई है। और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही 2 मुकाबले ड्रॉ के साथ खत्म हुआ।
ODI— रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 54 ODI मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम को 13 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।और 39 मुकाबलों में टीम को जीत हासिल हुई। साथ ही 2 मुकाबले ड्रॉ रहे।
T20— अब तक रोहित ने 62 T20 मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 49 मुकाबले में जीत मिली और 13 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
5.इमरान खान(पाकिस्तान) 
पाकिस्तान के खिलाड़ी इमरान खान न केवल पाकिस्तान के कप्तान थे। बल्कि एक बेहतर आलराउंडर भी थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान टीम को एक आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
अंतरराष्ट्रीय करियर 
TEST— इमरान खान ने अपने 88 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 3807 रन बनाए हैं।
ODI— अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इमरान खान ने 175 ODI मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 1शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3709 रन बनाए है।
इस तरह इमरान खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 263 मुकाबले खेलकर कुल 7516 रन बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। साथ ही साथ इमरान खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (TEST में 362 और ODI में 182 विकेट)  कुल 544 विकेट लिए हैं।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST— इमरान खान ने अब तक 48 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 14 मुकाबलों में जीत मिली है।और 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उनकी कप्तानी में 26 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ रहे।
ODI— अभी तक इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए 139 ODI मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 77 मुकाबले में जीत हासिल हुई है।57 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे और 1 मुकाबला बे नतीजा रहा।
6. स्टीव वॉ(ऑस्ट्रेलिया)।
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में  एक आईसीसी (ICC) ट्रॉफी में टीम को जीत दिलाई थी।
ICC ODI World Cup 1999.
अंतरराष्ट्रीय करियर। 
TEST— स्टीव वॉ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 168 टेस्ट मैच में 10927 रन बनाए हैं। जिसमें 32 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है।
ODI— अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में स्टीव वॉ ने 328 ODI मुकाबले में 3 शतक और 45 अर्धशतक की मदद से 7569 रन बनाए हैं। 
इस तरह स्टीव वॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 496 मुकाबले में 35 शतक और 95 अर्धशतक की मदद से 18496 रन बनाए हैं।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन ।
TEST—  स्टीव वॉ ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 टेस्ट मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 41 मैचों में जीत मिली है। 9 मैचों में हर का सामना करना पड़ा है। और साथ ही 7 मुकाबले ड्रॉ हो गए। 
ODI— 106 मुकाबले में कप्तानी करते हुए स्टीव वॉ ने टीम को 67 मुकाबलों में जीत दिलाई। और बाकी के 35 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। और 4 मुकाबले ड्रॉ हो गए।
7. एलन बॉर्डर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को एक आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
ICC cricket World Cup 1987. 
अंतरराष्ट्रीय करियर 
TEST—एलन बॉर्डर ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर मे खेले गए 156 मुकाबलों में 27 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 11174 रन बनाए हैं।
ODI—273 ODI मुकाबले में  एलन बॉर्डर ने कुल 6524 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 39 अर्धशतक शामिल है।
इस प्रकार एलन बॉर्डर में अपनी अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 429 मुकाबलों में 30 शतक और 102 अर्धशतक की मदद से 17698 रन बनाए हैं।
कप्तान के रूप प्रदर्शन।
TEST—एलन बॉर्डर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 93 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 32 मुकाबले में जीत हासिल हुई है। 
 22 मुकाबले में हर का सामना करना पड़ा है। और 38 मुकाबले ड्रॉ के साथ खत्म हुए।
ODI— 178 ODI मुकाबले में कप्तानी करते हुए एलन बॉर्डर ने टीम को 107 मुकाबले में जीत दिलाई साथ ही 67 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे।
8. ग्रेस स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)।
ग्रेस स्मिथ  22 साल की उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बन गए थे। यह सबसे कम उम्र के युवा कप्तान थे।
अंतरराष्ट्रीय करियर 
TEST— ग्रेस स्मिथ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 117 टेस्ट मुकाबले में 27 शतक और 38 अर्धशतक की मदद से 9265 रन बनाए हैं। 
ODI—197 ODI मुकाबले में ग्रेस स्मिथ ने 6989 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 48 अर्धशतक शामिल है।
T20— 33 T20 मुकाबलो में ग्रेस स्मिथ ने कुल 982 रन बनाए हैं । जिसमें 5 अर्तधशतक क शामिल है।

इस प्रकार ग्रेस स्मिथ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 348 मुकाबलों मे 17236 रन बनाए हैं।। जिसमें 37 शतक और 90 अर्धशतक शामिल है।
कप्तान के रूप में प्दर्शन।
TEST— ग्रेस स्मिथ ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 109 टेस्ट मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 53 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। 29 मुकाबलों में हर का सामना करना पड़ा है। और 27 मुकाबले ड्रॉ के साथ खत्म हुए हैं।
ODI— 149 वनडे मुकाबले में कप्तानी करते हुए ग्रेस स्मिथ ने टीम को 92 मुकाबले में जीत दिलाई है। 51 मुकाबले में हर का सामना करना पड़ा है। बाकी के 6 मुकाबले बे नतीजे रहे।
T20— 27 T20 मुकाबले में ग्रेस स्मिथ ने टीम के लिए कप्तानी की है। जिसमें टीम को 18 मुकाबले में जीत मिली है। और 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
9.अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका)।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अपनी कप्तानी में टीम को एक आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई है।
ICC cricket World Cup 1996.
अंतरराष्ट्रीय करियर। 
TEST— अर्जुन रणतुंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर मे 93 टेस्ट मुकाबले में 5061 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक और 35 अर्धशतक शामिल है।
ODI— उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 269 ओडीआई (ODI) मैच खेले हैं। जिसमें 8 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है। 
इस तरह अर्जुन रणतुंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 362 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 12 शतक और 80 अर्धशतक की मदद से कुल 12583 रन बनाए हैं। 
कप्तान के रूप में प्रदर्शन। 
TEST—34 टेस्ट में कप्तानी करते हुए अर्जुन रणतुंगा ने टीम को 12 मुकाबले में जीत दिलाई। साथ ही 7 मुकाबले में हर का सामना करना पड़ा। बाकि 16 मुकाबला बे नतीजा रहे।
ODI— अर्जुन रणतुंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 165 ODI मुकाबले में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 80 मुकाबले में जीत हासिल हुई है। 69 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। और 16 मुकाबले बे नतीजा रहे हैं।
10. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अपनी कप्तानी में टीम को एक बार आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई थी।
ICC World test championship 2021. 
अंतरराष्ट्रीय करियर। 
TEST— 105 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबले में केन विलियमसन ने 9276 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 33 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है।
ODI— अपनी 172 अंतर्राष्ट्रीयऑडी ODI मुकाबले में केन विलियमसन ने 15 शतक और 48 अर्धशतक की मदद से 7151 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।
T20— केनविलियमसन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 93 T20 मुकबले खेलकर 2094 रन बनाए हैं। जिसमें 21 अर्धशतक शामिल है।

इस तरह केन विलियमसन ने 370 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 370 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 18521 रन बनाए हैं जिसमें 47 शतक और 100 अर्धशतक शामिल है।
कप्तान के रूप में प्रदर्शन।
TEST— केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 40 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम को 22 मुकाबले में जीत हासिल हुई है। 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। और 8 मुकाबले ड्रॉ के साथ खत्म हुआ है।
ODI— 92 ODI मैचों में कप्तानी करते हुए केन विलियमसन ने टीम को 47 मुकाबले में जीत दिलाई है। इसके साथ ही 40 मुकाबले में टीम को हर का सामना करना पड़ा। और 5 मुकाबले ड्रॉ रहे।
T20— अब तक केन विलियमसन ने 75 T20 मुकाबले में कप्तानी करते हुए टीम को 39 मुकाबलों में जीत दिलाई है। और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। और साथ ही 35 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

Top 8 youngest indian men pleyar to score on odi century.

1.विनोद कांबले 
दाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबले ने अपने ओडीआई(ODI) करियर का पहला शतक तब लगाया था। जब वे मात्र 21 वर्ष के थे। जिसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100* रनों की पारी खेली।
2. विराट कोहली 
भारत बनाम श्रीलंका कोलकाता के मैदान में खेले गए वनडे(ODI) क्रिकेट में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का पहला शतक बनाया था। तब वे 21 साल और 49 दिनों के थे। उन्होंने इस पारी में कुल 107 रन बनाए थे।
3. सचिन तेंदुलकर 
सचिन ने अपने ओडीआई(ODI)करियर का पहला शतक तब बनाया था। जब वे 21 साल और 138 दिनों के थे। उन्होंने अपना पहला शतक 1994 को कोलंबो के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। जिसमें उन्होंने 110 रनों की परी खेली थी।
4. सुरेश रैना 
सुरेश रैना ने अपने ओडीआई(ODI) करियर का पहला शतक 21 साल की उम्र में बनाया था। यह शतक उन्होंने बेंगलुरु के मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। जिसमें उन्होंने 116 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त वे 21 साल और 211दिनो के थे।
5. रवि शास्त्री
भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज रवि शास्त्री ने अपने वनडे(ODI) क्रिकेट का पहला शतक वानखेड़े के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उस समय पर वे मात्र 22 साल और 21 दिनों के थे। उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 116* रनों की पारी खेली।
6. वीरेंद्र सहवाग 
भारत के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला ओडीआई(ODI)शतक साल 1999 को कोलंबो के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। तब वे 22 साल और 286 दिनों के थे।
7) शुभमन गिल
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने ओडीआई(ODI) करियर का पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। तब वे 22 साल और 338 दिनों के थे। इस मुकाबले में शुभमन ने 110 रनों की पारी खेली।
8. रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा ने अपना पहला ओडीआई शतक नवंबर 2007 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर के मैदान में बनाया था। उस समय पर वे 23 साल और 28 दिनों के थे। उस मुकाबले में उन्होंने 114 रन 

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय(ODI) क्रिकेट मुकाबले में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज।


1) लसिथ मलिंगा( श्रीलंका )
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने  अपने ओडीआई करियर में तीन बार हैट्रिक लिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, केन्या और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया है।

1) दक्षिण अफ्रीका (2007)
श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 28 मार्च 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लिया था। मैच के  47.5 गेंद में शाँन पोलाक,47.6 गेंद में एंड्रयू हाल, 49.1 गेंद में जौक्स कैलिस, और 49.2 गेंद में मखाना
 एनटिनी का विकेट लिया। इन्होंने लगातार चार
गेंदों में चार विकेट लिए ऐसा करने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए जो आज तक रिकॉर्ड है। 
2) केन्या (2011)
साल 2011 में लसिथ मलिंगा ने केन्या के खिलाफ हैट्रिक लिया था। यह उनके ओडीआई करियर का दूसरा हैट्रिक था। इस मैच के 41.5 गेंद में तनमय मिश्रा 
41.6 गेंद में पीटर ओटीयानो और 43.1शेम एनगोजे 
का विकेट लेकर अपना हैट्रिक पुरा किया।
3) ऑस्ट्रेलिया (2011)
लसिथ मलिंगा ने अपना तीसरा हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2011 में लिया था। इस मैच में उन्होंने पारी की 45.3 गेंद में मिचेल जॉनसन फिर 45.4 गेंद में जॉन ऐस्टिंग्स और 45.5 गेंद में जेवियर डोहर्टी का विकेट लिया।
लसिथ मलिंगा विश्व के इकलौते गेंदबाज है। जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में तीन बार हैट्रिक लिया है

2) वसीम अकरम(पाकिस्तान) 
पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने ओडीआई करियर में  वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिया था।

1 वेस्टइंडीज (1989) 
शारजाह के मैदान में पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने ओडीआई करियर का पहला हैट्रिक लिया। गेंदबाजी करते हुए अकरम ने 45.5 वे गेंद में जेफ डुजोन, 45.6 वे गेंद में मैलकम मार्शल और 46.1 गेंद में कर्टली एर्बोस का विकेट चटकाया।
2) ऑस्ट्रेलिया (1990)
वसीम अकरम ने अपना दूसरा हैट्रिक विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह के मैदान में लिया था। इस मुकाबले के 47 वे ओवर में वसीम अकरम ने हैट्रिक लिया था। जिसमें मर्व ह्यूजेस,कार्ल रैकमैन और टेरी एल्डरमैन का विकेट शामिल था।

3) सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के गेंदबाज सकलैन मुस्ताक ने अपने ओडीआई करियर में दो बार हैट्रिक लिया है उन्होंने जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ यह कामयाबी हासिल की है।
1) जिम्बाब्वे(1996)
पाकिस्तानी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने 14 दिसंबर 1996 को हरारे के मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला हैट्रिक लिया था। उन्होंने मुकाबले के 42 वे ओवर में हैट्रिक लिया था। उन्होंने  मुकाबले के 42.2 गेंद में गाई व्हिटाल, 42.3 गेंद में टेलर का और 42.4 गेंद में स्ट्रीक का विकेट लिया था।
2) श्रीलंका(1999)
20 मार्च 1999 को शारजाह के मैदान में सकलैन मुश्तक ने श्रीलंका के खिलाफ अपने ओडीआई करियर का दूसरा हैट्रिक विकेट लिया था। उन्होंने मुकाबले के 48.2 गेंद में अविष्कार गुणवर्धने का,48.3 गेंद में महेला जयवर्धने का और 48.4  गेंद में रसेल आर्नोल्ड का विकेट लिया था 

4) कुलदीप यादव(भारत)
भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी ओडीआई करियर में दो बार हैट्रिक लिया है। ऐसा करने वाले वे इकलौते भारतीय गेंदबाज है। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लिया है

1) ऑस्ट्रेलिया(2017)
भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने साल 2017 को ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला हैट्रिक लिया था। मुकाबले के 32 वे ओवर में अपने 8 वे ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने मुकाबले के 32.4 गेंद में मैथ्यू वेड का विकेट लिया फिर 32.5 गेंद में एश्टन एगर का फिर 32.6 गेंद में पैंट कमिंस का विकेट लिया था 
2) वेस्टइंडीज(2019)
कुलदीप यादव ने अपना दूसरा हैट्रिक विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ लिया था। मुकाबले के 32 वे ओवर में कुलदीप यादव अपना 8 वा ओवर लेकर आते हैं। और ओवर की 32.4 गेंद में शाई होप का विकेट लिया फिर 32.5 गेंद में जेसन होल्डर का विकेट लिया फिर ओवर की आखिरी गेंद में फैबियन एलन का विकेट लिया।

5) ट्रेन्ट बोल्ट(न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेन्ट बोल्ट ने अपने ओडीआई करियर में दो बार हैट्रिक विकेट लिया है।
1) पाकिस्तान(2018)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेन्ट बोल्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने ओडीआई करियर का पहला हैट्रिक लिया था। मुकाबले के दूसरे और तीसरे ओवर के बीच में ही बोल्ट ने यह हैट्रिक लिया था। सबसे पहले मैच के 2.2 गेंद में फख़र जमान फिर ओवर की 2.3 गेंद में बाबर आज़म और ओवर की 2.4 गेंद में मोहम्मद हफीज का विकेट लिया था।
2) ऑस्ट्रेलिया (2019) 
ट्रेंट बोल्ट ने अपना दूसरा हैट्रिक विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिया था। मैच के आखरी ओवर में बोल्ट ने यह हैट्रिक ली। सबसे पहले उन्होंने मुकाबले के 49.3 गेंद में उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया फिर मुकाबले के 49.4 गेंद में मिचेल स्टार्क का विकेट  लिया फिर 49.5 गेंद में जेसन बेहरनड्राफ का विकेट लिया।


एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय(ODI) क्रिकेट मुकाबले में 200 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी।

एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय किकेट मुकाबले में दोहरा शतक बनाया किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास उपलब्धि है।किसी बल्लेबाज का फिटनेस ,बैटिंग कौशल और तकनीक को दर्शाता है। आज तक कुछ ही भारतीय बल्लेबाजों ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में दोहरा शतक बनाया है। आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने यह कारनामा करके दिखाया है

1)सचिन तेंदुलकर (2010)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सन् 2010 को ग्वालियर के मैदान में 147 गेंदों में 25 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनाएं। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक ही नहीं बल्कि एक बल्लेबाज द्वारा बनाया गया एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में पहला दोहरा शतक था। जो एक रिकॉर्ड है। यह केवल एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड ही नहीं था, बल्कि इस पारी ने यह साबित कर दिया कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में दोहरा शतक बनाया जा सकता है।

2) वीरेंद्र सहवाग (2011)
सचिन तेंदुलकर के एक साल बाद वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ़ इंदौर के मैदान में मात्र 149 गेंदों पर 219 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 25 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह पारी अब-तक सबसे धमाकेदार पारी में से एक पारी मानी जाती है।

3) रोहित शर्मा   (2013,2014,2017)
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में दोहरा शतक की बात की जाए तो सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित के नाम अब-तक तीन दोहरे शतक
हैं। 
 1) ऑस्ट्रेलिया (2013)
सन् 2013 को रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ओडीआई करियर का पहला दोहरा शतक बनाया इस पारी में रोहित ने कुल 158गेंदों में 209 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में रोहित ने कुल 12 चौके और 16 छक्के लगाए। साथ ही भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई।
 2) श्रीलंका (2014) 
13 नवंबर 2014 का दिन रोहित शर्मा के लिए बेहद खास था। क्योंकि इसी दिन उन्होंने अपने ओडीआई करियर का सर्वश्रेष्ठ रन बनाया। जो आज तक रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्कों की मदद से 264 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रिकॉर्ड है।
3) श्रीलंका (2017)
मोहाली के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने ने 153 गेंद में 208 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कुल 13 चौके और 12 छक्के लगाए। यह पारी रोहित की बतौर कप्तानी पारी थी क्योंकि विराट कोहली उसे समय आराम पर थे।
इन तीन दोहरे शतको  के कारण रोहित शर्मा को "Hitman" कहां जाने लगा।
 
 3) इशान किशन(2022)
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 131 गेंदों में  210 रनों की शानदार पारी खेली। यह पारी अब तक की सबसे तेज दोहरा शतक मे से एक पारी है। इस पारी में इशान किशन ने कुल 24 चौके और 10 छक्के लगाए।

 4) शुभमन गिल (2023)
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से शानदार 208 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही शुभमन गिल पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट(TEST,ODI और T20 ) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में रन बनाने वाले बल्लेबाज तो कई हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। जो उनको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी में से एक बना देता है।
1) सचिन तेंदुलकर(भारत)
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहां जाता है। क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्तर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए है,जिनको तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। सचिन ने अब-तक एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट(ODI) के 463 मुकाबलों में 49 शतक और 96 अर्धशतक के साथ 18426 रन बनाए हैं। वही टेस्ट मुकाबलों में 200 मैचों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15921 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय किकेट में सिर्फ एक ही बार T20 का मैच  खेला उसमें उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए थे।जिसके साथ ही सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं। उनके नाम कुल 100 शतक और 164 अर्धशतक हैं। तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर टेस्ट में 488 और ओडीआई में नाबाद 200* रन है। जिसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने अब-तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34357 रन बनाए हैं।
2) कुमार संगकारा(श्रीलंका) 
श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने अब तक 134 टेस्ट मैचों में 38 शतक और 52 अर्धशतकों के साथ 12400 रन बनाए हैं। तथा एकदिवसीय क्रिकेट में 14234 रन बनाए हैं। जिसमें 25 शतक और 93 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अब तक 56 T20 मैच खेले हैं। जिसमें 1382 रन बनाए हैं। साथ ही 8 अर्धशतक भी बनाए हैं। उनका टेस्ट, वनडे और T20 का उच्चतम स्कोर क्रमशः 319, 169 और 78*रन नाबाद है। उन्होंने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 63 शतक और 151 अर्धशतक के साथ 28016 रन बनाए हैं।
3) रिकी पोंटिंग(ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पू्र्व कप्तान रिकी पोंटिंग न केवल एक बेहतर कप्तान थे, बल्कि एक बेहतर बल्लेबाज भी थे। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार पदर्शन दिखाया है। उन्होंने अब तक 168 टेस्ट मैचों में 13378 रन बनाए हैं जिसमें 40 शतक और 62 अर्धशतक शामिल है। साथ ही उनका बेस्ट स्कोर 257 रन है।इसके साथ ही उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय(ODI) क्रिकेट के 375 मुकाबलों में 30 शतक और 82 अर्धशतक की मदद से 13704 रन बनाए हैं। तथा उनका सर्वोत्तम स्कोर 164 रन है। उन्होंने मात्र 17 T20 मुकाबलों में 401 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। और सर्वोत्तम स्कोर नाबाद 98* रन है। पोंटिंग ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 560 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 27483 रन बनाए हैं। जिसमें 71 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है।
4) विराट कोहली(भारत)
 भारत के सबसे प्रभावी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं। जो बड़े-बड़े बल्लेबाज भी नहीं बना पाए । उनके द्वारा खेले गए 123 टेस्ट मैचों में 9023 रन है। जिसमें 30 शतक और 29 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254* रन हैं। साथ ही वनडे (ODI) में खेले गए 302 मुकाबलों में उनके नाम 14181 रन है। जिसमें 51 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 183 रन है। विराट इकलौते बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं। उन्होंने आब-तक 125 T20 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 4188 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल है। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122* रन है ।उनके द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले मे कुल बनाए गए रन 27599 हैं। जिसमें 82 शतक और 146 अर्धशतक शामिल है।जो और ज्यादा हो सकता है, क्योंकि उन्होंने अब तक संन्यास नहीं लिया है। 
5) जैक कैलिस
(दक्षिण-अफ्रीका) 
दक्षिण-अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने टेस्ट करियर के 166 मुकाबलों में 13289 रन बनाए हैं। जिसमें 45 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उनके द्वारा खेले गए 328 वनडे मुकाबले में 11579 रन है। जिसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 25 T20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें कुल 17 अर्धशतक के साथ 666 रन बनाए हैं।उनका टेस्ट, वनडे और T20 में बेस्ट स्कोर  क्रमशः 224,139 और नाबाद 73* रन है। उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उनके नाम अब-तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 577 विकेट है। जो उनको विश्व के महान ऑलराउंडर में से एक बनाता है।